बगहा:-कांग्रेस देश में सत्तर वर्ष तक शासन किया,परन्तु पाकिस्तान से आये पीड़ितों को नागरिकता नहीं दिया-गृहमंत्री नित्यानंद राय ।
नागरिकता संशोधन कानून कांग्रेस के लिए बहाना है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल
बगहा:-बगहा अनुमंडल मैदान परिसर में नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ने किया एवं संचालन दीपक राही,राम सिंह ने किया।केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय,प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री नित्यानंद राय,प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल, राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे,रामनगर विधायिका भागरथी देवी,बगहा राघव शरण पांडेय,लौरिया विधायक विनय बिहारी,भाजपा नेता दीपक यादव ने सयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर उद्घाटन किये।
भाजपा नेता दीपक यादव ने मुख्य अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।थरुहट क्षेत्र की महिलाओं ने झुमटा नृत्य कर सबका मन मोह लिये।कड़ाके ठंड के बावजूद दर्शकों का जन सैलाब उमड़ा रहा।
गृहमंत्री राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बगहा अनुमण्डल के मैदान में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में बुलायी गयी आम सभा के सम्बोधन दौरान कहा कि जहां भगवान वाल्मीकि है,जहां भगवान लव कुश का पुरुषार्थ जिस धरती को मिला हैं।मां नारायणी और मां गड़की कर किनारे बसा यह बगहा जिला है।हर व्यक्ति चाहता है कि उस पुण्य भूमि का नमन करें।मैं भी आप सभी को नमन करता हूँ।उन्होंने कहा कि देश का बंटवारा करना जायज था क्या,एक परिवार के लिए देश को बांट दिया गया।देश बंटवारा के समय गांधी जी की भी इच्छा थी, कि जो भी लोग वहाँ से आयें,उन्हें नागरिकता दी जाय।2019 का नागरिक संशोधन कानून नागरिकता देने वाला कानून है।नागरिकता छीननेवाला कानून नहीं है।इस कानून से वैसे लोगों को नागरिकता दी जायेगी,जो धर्म के नाम पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में जिनका मान ,सम्मान, धन,जायदाद छीन ली गयी।घर से बेघर कर दिया गया।वैसे लोगों को नागरिकता दी जायेगी।आगे कहा कि मुस्लमानो भाई विरोधियों के बहकावे में नहीं आये।कांग्रेस की राजनीतिक दुकानदारी कश्मीर में धारा 370,धारा35A के समाप्त होने से बंद के कगार पर है। भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है।वह तभी सम्भव है,जब सबका सहयोग मिले।प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने जा रहा है,जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ संजय जयसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के अच्छे नेतृत्व से पेट में दर्द हो रहा है चाय वाला का बेटा बिना भेदभाव का काम कर रहा है,इसलिए दर्द हो रहा है।नागरिकता संशोधन कानून कांग्रेस के लिए बहाना है।राम मंदिर की मुद्दा,कश्मीर समस्या सभी शांति से समाधान प्रधानमंत्री ने कर दिया।कांग्रेस परेशान है इसलिए नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को बहाना चाहिए रही है,परन्तु बिकने की जरूरत नहीं है।आगे कहा कि सभी लोग जानते हैं जिन्ना के कारण देश की बंटवारा हुई,उस समय पाकिस्तान के अंदर हिन्दुओं की संख्या तीन करोड़ थी ।आज सत्तर लाख लोग बचे हुए हैं।अफगानिस्तान में हैं तारीफ लाखों लोग थे।वहां महज दो तीन हजार बचे हुए है।कहाँ खरे ये हिन्दू भाई।सन्तावन देश मुस्लिम देश है,कहीं मुस्लिम भाई जाकर शरण ले सकते हैं, परन्तु हिन्दु लोग किस देश में शरण जाकर लेंगे।इन देशों से निकाले गये लोगों को मोदी जी नागरिकता दे रहें है,तो कौन सागुनाह करते हैं।वही भाजपा नेता दीपक यादव ने सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्ता हमारा। हम बुल बुले है इसकी, यह गुलस्ता था हमारा के साथ मंच पर हुँकार भरी।जनसवांद कार्यक्रम में दीपक यादव ने चंपारण की जनता को नतमस्तक होकर नमन किये।उन्होंने कहा कि म आप सभी से गुज़रिश है आज हमारे सामने माननीय गृह राज्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष मेरे सामने बैठे हैं।एक शिकायत है हमे की मेरे नाम के पहले एमडी साहब या मिल मालिक को हटा दें।मैं आप सबसे गुजारिश करूँगा और मुझे अपने साथ साथ साथी समझकर और भारतीय जनता पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी और अच्छी पार्टी है।उसका छोटा सा सक्रिय कार्यकर्ता मानकर अपनाये।मैंने अपना पूरा जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कर चुका हैं।यह वचन मैंने पहले भी दिया और आज अपनी धरती चंपारण की जनता एवं प्रदेश अध्यक्ष के सामने वचन लेता हूँ।राजनीति में मेरा आगमन वर्ष 2015 में भाजपा मंच से पतिलार में हुआ था।बीच राजनीति से अलग रहा।फिर मैंने भाजपा पार्टी सक्रिय कार्यकर्ता बना।उन्होंने आगे बताया कि हमलोग साबित करेगे की हम घुसपैठियों को यहां पर जगह दें।जो लोग यहां आकर चोरी चकारी करते हैं।बदमाशी करते हैं,दूसरे देशों से आते है। उस तरीके के असामाजिक तत्वों को हमलोग क्यों लाएं।हमलोग अपने देश के प्यारे मुस्लमान भाइयों के साथ एक रहकर और एक बढ़िया देश का निर्माण करेंगे और यह जो हमारा विपक्ष है।जो राजनीतियां करके अपनी रोटियां सेकना चाहते हैं।उसको हम सब एकदम खत्म कर देंगे।नागरिकता संशोधन कानून भारत की जनता के हित के लिए लागू हुआ हैं।सभा का सम्बोधन राज्यसभा सदस्य सतीश दुबे,विधायक राघव शरण पाण्डेय,विधायिका भागरथी देवी,विधायक विनय बिहारी, पूर्व मंत्री राजेश सिंह, पूर्व सांसद,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्षा रेणु देवी, ओमप्रकाश यादव,पूर्व जिला अध्यक्ष गजेन्द्रधर मिश्र, संजय पाण्डेय,रविंद्र श्रीवास्तव आदि ने किया।वहीं मौके पर मनोज सिंह, रितेश कुमार, सोमेश पाण्डेय,रेणु देवी,सूरज सिंह,अमरेश,सोमेश पांडेय, श्रीवास्तव,रविकेश पाठक आदि मौजूद थे।