निर्भया के पड़ोसी जिले बक्सर में तैयार फंदे पर झूलेंगे दरिंदे !

बलिया


निर्भया के पड़ोसी जिले बक्सर में तैयार फंदे पर झूलेंगे दरिंदे !


जनवरी गुरुवार 9-1-2020


👉जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-(विद्यासागर ठाकूर महाराष्ट्र पत्रकार )



निर्भया के पैतृक गांव के करीब बक्सर के सेंट्रल जेल में बनती है मनीला रस्सी


बलिया । निर्भया के गुनाहगारों को जिस फंदे से फांसी दी जाएगी, वह उसके पैतृक गांव से महज कुछ ही किलोमीटर दूर बक्सर के केंद्रीय कारागार में बनाई जाती है। सबकी निगाहें दरिंदों को फांसी दिए जाने की तिथि व समय पर टिकी हैं। निर्भया के पैतृक गांव के अलावा आसपास गांवों के लोग भी टकटकी लगाए हैं।
निर्भया के चारों गुनाहगारों को फांसी देने का वक्त मुकर्रर हो गया है। अब यदि कोई अड़चन नहीं आयी तो 22 जनवरी की सुबह सात बजे चारों दरिंदों को फांसी के फंदे से लटका दिया जाएगा। जैसे ही यह खबर मिली तो निर्भया के गांव में लोग खुशी मनाने लगे। बुधवार को गांव में मौजूद निर्भया के दादा से मिलने के लिए लोग आते रहे। सबने न्यायिक फैसले पर संतोष जताया। अदालत से डेथ वारंट जारी होते ही आसपास के गांवों में मिठाई बांटी गई और अब लोगों को फांसी का इन्तजार है। गांव के लोगों का कहना है कि जिन फंदों से दरिंदे झूलेंगे वे निर्भया के पैतृक घर के महज चंद किमी दूर बक्सर में ही तैयार किए गए हैं। यही नहीं एक और संयोग है कि बक्सर की सेंट्रल जेल ठीक गंगा के उसी किनारे है जिसके पार यूपी के बलिया में भरौली घाट पर निर्भया का अंतिम संस्कार भी हुआ था। 
निर्भया के दादा लालजी सिंह ने बताया कि हमें तसल्ली मिलेगी, जब हमारे पड़ोस में बनी रस्सी से दरिंदे लटकेंगे। बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारी बिटिया के दरिंदों ने इतने लंबे समय तक सांस ली, यह कानूनी प्रक्रिया के कारण हुआ। हालांकि देर भले हुई लेकिन अब उन्हें फांसी पर लटकते देखने की हसरत पूरी होगी।